जमशेदपुर, जून 18 -- विधायक सरयू राय की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामार्चा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 10 जुलाई को रामार्चा पूजा और 11 जुलाई को रुद्राभिषेक के बाद महाप्रसाद का अयोजन होगा। इस बार महाप्रसाद वितरण बिष्टूपुर स्थित मिलानी हॉल में किया जाएगा। विधायक के बिष्टूपुर आवास पर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा और जदयू के मंडल अध्यक्ष तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में रामार्चा पूजा तथा महाप्रसाद वितरण के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि इस वर्ष रामार्चा पूजा का यह 25वां आयोजन होने जा रहा है। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। रामार्चा पूजा में गौरी-गणेश, वरुण देवता का पूजन के बाद भगवान श्रीराम सहित उनके पूरे परिवार, वीर बजरंग बल...