औरंगाबाद, मई 27 -- मदनपुर प्रखंड का मां उमंगेश्वरी शक्ति पीठ और सीता थापा तीर्थ स्थल को रामायण सर्किट से जोड़ा गया है। रामायण सर्किट से इन स्थलों के जुड़ने से न केवल इनका आध्यात्मिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास होगा। इस कार्य के लिए लोगों ने पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को सम्मानित किया और कहा कि हम उनके प्रयासों का प्रतिफल है। पूर्व विधायक ने बताया कि रामायण सर्किट का उद्देश्य भगवान राम से जुड़े स्थानों को पर्यटन नक्शे पर लाना है। इस परियोजना में भारत के नौ राज्यों के 15 स्थानों को शामिल किया गया है, जिनमें बिहार का सीतामढ़ी, बक्सर व दरभंगा शामिल है। परियोजना के तहत इन स्थानों को सड़क, रेल और हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। जहां एयरपोर्ट नहीं हैं, वहां नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे और सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.