नई दिल्ली, जुलाई 5 -- नितेश तिवारी की रामायण का पहला लुक आउट होने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में एक्टर रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में रवि दुबे ने रामायण में रोल मिलने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। साथ ही, उन्होंने रणबीर कपूर के साथ काम करने को लेकर भी बात की।रामायण में मौका मिलने को लेकर क्या बोले रवि दुबे? पिकंविला से खास बातचीत में रामायण में काम करने को लेकर रवि दुबे ने कहा, "ये कहना कम होगा कि वो बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। ये इससे बहुत ज्यादा अच्छा है। बहुत बड़े संयोग की बात होती है अगर आपको राम कथा का हिस्सा बनने का मौका मिला। ये निर्णय आप अपने लिए कभी नहीं ले सकते। मैंने हमेशा ये बात मानी है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.