शामली, अप्रैल 3 -- जलालाबाद के मोहल्ला कटहरा बाजार स्थित पंजाबी सत्संग भवन में चल रही श्री राम कथा मे कथा व्यास स्वामी रामबिहारी दास जी महाराज ने कहा की रामायण सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है। इसमें रचित सभी गुण जीवन के लिए हितकारी हैं। कथा प्रसंग को ब्एाते हुए कथा व्यास ने कहा कि रामचरित मानस व्यक्ति को सत्य व सफलता के मार्ग पर चलने को अग्रसर करती हैं। श्रीराम कथा विश्व कल्याणदायनी है, लोक मंगलकारी है। प्रभु श्रीराम का आचरण एवं व्यवहार अपनाने से जीवन आनंदमय हो जाता है। गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मानव जीवन संबंधों की महत्ता स्थापित की है। यही वजह है कि श्रीरामचरित मानस में गुरु, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई, मित्र, पति-पत्नी आदि का कर्तव्य बोध एवं सदाचरण की सीख हमें सर्वत्र मिलती है। कथा में उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.