बदायूं, मई 21 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती में 10 मई से आयोजित ग्रीष्मकालीन रामायण एवं वेद अभिरुचि कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला का आयोजन संस्कृति मंत्रालय के दिशा निर्देशन में संस्कार भारती और एडुलीडर्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों द्वारा उकेरी गई चित्रकला का अवलोकन किया। बच्चों के उत्कृष्ट कार्य को सराहा। रमेश चंद्र ने कहा कि रामायण अभिरुचि कार्यशाला से बच्चों में भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के बारे में तो जानेंगे और उसका उपयोग अपने शैक्षिक, सामाजिक जीवन में कर पाएंगे। संजीव सक्सेना ने कहा कि कार्यशाला बच्चों की सोच को नया आयाम देती हैं। रामायण जैसे ग्रंथों को कला के माध्यम से समझाना एक अत्यंत प्रभावी शैक्षिक प्रयास है। प्रधानाध्यापक राजीव भटनागर ने आठ दिवसीय कार्यशाला पर प्र...