नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नितेश तिवारी की रामायण का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का पहला लुक भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। रणबीर कपूर फिल्म में राम का किरदार निभाएंगे। वहीं, टीवी एक्टर रवि दुबे इस फिल्म में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। रवि दुबे ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट पर रवि दुबे को लोगों ने बधाइयां दी हैं। एक्टर अभिषेक ने लिखा कि सर आप ये डिजर्व करते हैं।रवि दुबे ने शेयर की तस्वीर रवि दुबे ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। रवि ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- "धैर्य धनी है महागुणी है विश्व विजय है राम।" साथ ही उन्होंने लिखा लिजेंड की कंपनी में नितेश तिवारी सर और रणबीर ...