सिद्धार्थ, अक्टूबर 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय पर मनाई गई। सपाइयों ने उन्हें याद कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता के रूप में प्रसद्धि हैं। उनकी विद्धता और तपस्या के कारण उन्हें महर्षि की उपाधि मिली थी। उन्होंने रामायण जैसे महत्वपूर्ण महाकाव्य की रचना की और उन्हें संस्कृत के पहले कवि के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि रामायण के रचना के जरिए भगवान राम के आदर्शों पर चलने की सभी को सीख दी थी। कैसे मर्यादा में रहा जाता है और कैसे सभी धर्मों का आदर किया जाता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय पासवान, प्रदीप पथरकट, राम सेवक लोधी, जुबैदा चौधरी, राम मिलन भारती, विजय चौधरी, चंद्रहास यादव, चंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.