बदायूं, मार्च 5 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आयोजित रामचरित मानस के अखंड पाठ का मंगलवार को समापन हो गया। श्रद्धालुओं को जीवन में सत्कर्म से जुड़े कार्यो में प्रवृत्त करने की शिक्षा दी गई। मंदिर के महंत आचार्य ललितेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि अखंड रामायण का अर्थ यह है कि बिना रुके हुये संपूर्ण रामायण का पाठ करना। अगर संपूर्ण रामायण का पाठ कराया जाता है तो रामायण का पाठ करने वाला मनुष्य जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार एवं तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर भी बाबा के भक्तों ने चोला चढ़ाकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.