वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। खत्री हितकारिणी सभा महिला शाखा का 15वां स्थापना दिवस रविवार को कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में मनाया गया। इस दौरान पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में रामायण के महिला चरित्रों की प्रस्तुति महिला सशक्तीकरण के रूप में की गई। माता सीता, माता अनुसूइया, माता कौशल्या, मांडवी, उर्मिला आदि चरित्रों को नृत्य नाटिका के माध्यम से जीवंत किया गया। अध्यक्ष नमिता टंडन ने सामूहिक उत्सव और समाज हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्था ने सामाजिक उत्थान और सांस्कृतिक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस मौके पर अशोक धवन, डॉ. अश्विनी टंडन, डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. कुसुम चंद्रा, डॉ. स्मिता टंडन, डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. स्मिता चंद्रा, डॉ. श्वे...