बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- रामायण और महाभारत का शिवाजी के जीवन पर गहरा प्रभाव, बने महान योद्धा गोरिल्ला युद्ध नीति और हिंदवी स्वराज के लिए किए जाते हैं याद आरपीएस कॉलेज में मनी छत्रपति शिवाजी की 396वीं जयंती फोटो : आरपीएस कॉलेज : हरनौत आरपीएस कॉलेज में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी की 396वीं जयंती समारोह में शामिल प्राचार्य डॉ. उपेंद्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत आरपीएस कॉलेज में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी की 396वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। प्राचार्य डॉ. उपेंद्र कुमार ने कहा कि शिवाजी की माता जीजाबाई और दादा कोंड देव ने बचपन में रामायण और महाभारत की कहानी उन्हें सुनायी। इसका उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। वे एक महान योद्धा बने। हरनौत मगध फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन चन्द्र उदय कुमार व गौतम कुमार ने कहा कि वे एक धर्...