भागलपुर, दिसम्बर 20 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भागलपुर नगर निगम वार्ड चार स्थित रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय आज शनिवार को अपना 100वां वर्षगांठ मना रहा है। इस स्थापना दिवस को मनाने के लिए अनाथालय प्रबंधन पूरी तरह से सज धजकर तैयार है। अध्यक्ष सजय कुमार झा ने बताया कि 20 दिसंबर 1925 को इसकी स्थापना हुई थी। यहां के पहले अध्यक्ष स्व.दीपनारायण सिंह और पहले सचिव स्वतंत्रता सेनानी स्व.रामेश्वर नाथ अग्रवाल थे। उस वक्त से 2013 तक के समयकाल में यहां पली बढ़ी कुल 31 लड़कियों की शादी भी अनाथालय प्रबंधन द्वारा कराई जा चुकी है। आज भी जो महिलाएं यहां से शादी कर अपने ससुराल गई हैं वे अनाथालय को अपना मायके समझती हैं और बीच-बीच में यहां आकर बच्चों की देखभाल करने में मदद करती हैं। सचिव शारजानंद मिश्रा बताया कि यहां सबसे पहली शादी पार्वती की सात जुलाई 1...