साहिबगंज, फरवरी 2 -- उधवा। झारखंड के एकमात्र रामसर साइट उधवा झील पक्षी आश्रयाणी में विश्व आद्रभूमि दिवस पर सोमवार को वन विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम हुआ।यह कार्यक्रम वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आद्रभूमियों के संरक्षण, उनके पारिस्थितिक महत्व तथा जैव विविधता के संरक्षण के प्रति आमजन में जागरुकता फैलाना रहा। मौके पर आश्रयाणी क्षेत्र एवं झील के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें प्लास्टिक कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। स्थानीय ग्रामीणों एवं पर्यटकों को आद्रभूमियों के महत्व, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को लेकर जानकारी दी गई। वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने कहा कि उधवा पक्षी आश्रयाणी अंतरराष्ट्रीय महत्व की आद्रभूमि है। इसे रामसर साइट का दर्जा...