रामगढ़, सितम्बर 11 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय वेस्ट बोकारो नंबर-12 की पूर्व प्रधानाध्यापिका 78 वर्षीय पतोला कुजूर का बुधवार संध्या आकस्मिक निधन हो गया। जिसको लेकर गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय नंबर-12 में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। पतोला कुजूर ने बुधवार को अपने निवास स्थान रांची में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। प्रधानाध्यापिका प्रिस्का मिंज ने बताया कि स्व. पतोला कुजूर रामवि वेस्ट बोकारो नंबर-12 में वर्ष 2003-2007 तक प्रधानाध्यापिका के पद पर रहकर 2007 में सेवानिवृत हुई थीं। इस शोक सभा में प्रधानाध्यापिका प्रिस्का मिंज, रुणा कुमारी, सीआरपी रघुनाथ सिंह, संजय रविदास, उषारानी कुजूर, मसीधनी एक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.