धनबाद, अक्टूबर 9 -- धनबाद, संवाददाता। बेकारबांध स्थित पार्टी कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी की धनबाद जिला इकाई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मुनिरका पासवान, जिला प्रभारी अशोक सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आशा राय, लेबर सेल के राष्ट्रीय महासचिव श्रीकांत पासवान सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इसके बाद रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें संगठन को और मजबूत बनाना होगा। घर-घर जाकर रामविलास पासवान की सोच और उनके आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना होगा। मौके पर मुकेश पासवान, रुदल पासवान, कुणाल पासवा...