जमशेदपुर, फरवरी 13 -- साकची रामलीला मैदान से बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन रामलीला उत्सव समिति की ओर से किया गया। स्वर्णरेखा नदी से पूजा-अर्चना के साथ कलश में पवित्र जल भरकर यात्रा का शुभारंभ हुआ। लगभग 200 महिलाएं सिर पर कलश धारण किए पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं। वहीं, 100 से अधिक पुरुष श्रद्धालु भी उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। यात्रा हाथी-घोड़ा मंदिर, बस स्टैंड और बाराद्वारी होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद कलश स्थापना की गई और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर 3 बजे से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन वृंदावन धाम से पधार रहे प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी सर्वाज्ञानंद जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण का महात्म्य सुनाया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.