बदायूं, अक्टूबर 8 -- नगर के प्राचीन रामलीला मैदान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में सोमवार की रात विश्वामित्र यज्ञ रक्षा प्रसंग का अत्यंत मनोहारी मंचन किया गया। महर्षि विश्वामित्र ने राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करने अयोध्या नरेश दशरथ से राम व लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह किया। राजा दशरथ की भूमिका में जीतेश मिश्र ने गंभीरता और भावनाओं से भरा अभिनय कर दर्शकों को भावविह्वल कर दिया। वशिष्ठ बने सोनू मिश्र ने नीति और धर्म के सार को अपने संवादों में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विश्वामित्र बने रविन्द्र शंखधार ने अपनी दृढ़ आवाज़ से मंच पर भक्ति और अध्यात्म का माहौल सजीव किया। राम बने उपलक्ष्य मिश्र और लक्ष्मण बने प्रिंस पाराशरी ने मर्यादा, समर्पण और उत्साह का अद्भुत प्रदर्शन किया। रामलीला का संचालन अशोक और राजेंद्र मिश्र ने किया। मेला प्रबंधक जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.