रांची, सितम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। एचईसी के दिल्ली कैंटीन रामलीला मैदान में रविवार की रात रामायण के दो महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन हुआ। कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति और कुम्भकर्ण वध का मंचन भव्य तरीके से किया। इन दृश्यों ने दर्शकों के मन को गहराई से प्रभावित किया। मंचन की शुरुआत लक्ष्मण शक्ति प्रसंग से हुई। रावण पुत्र मेघनाद से युद्ध के दौरान जब लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल होकर भूमि पर गिरे, तो पूरा पंडाल भावुक हो उठा। इसके बाद हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने और लक्ष्मण के पुनर्जीवित होने का दृश्य तालियों और जयकारों के बीच प्रस्तुत किया गया। इसके तुरंत बाद मंच पर कुम्भकर्ण वध का प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुत हुआ। रावण का भाई कुम्भकर्ण अपनी विशाल देह और प्रचंड शक्ति के साथ युद्धभूमि में उतरा। वानर सेना के साथ हुए भीषण युद्ध और अंततः भगवान श्रीराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.