संभल, अक्टूबर 8 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के बनियाखेड़ा गांव में चल रही श्रीरामलीला के दूसरे दिन राम जन्म का मार्मिक मंचन किया गया। रामलीला समिति बनियाखेड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लीला के अनुसार, अयोध्या नरेश राजा दशरथ अपनी बढ़ती उम्र और संतान न होने के कारण दुखी होते हैं। संतान प्राप्ति के उद्देश्य से वे गुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। वशिष्ठ जी उन्हें ऋषि श्रृंगी के पास भेजते हैं, जो पुत्रेष्टि यज्ञ का आयोजन करते हैं। यज्ञ के प्रभाव से अग्निदेव प्रकट होकर राजा दशरथ को चार पुत्रों के जन्म का वरदान देते हैं। अग्निदेव द्वारा प्रदत्त फल को तीनों रानियां ग्रहण करती हैं और परिणामस्वरूप राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न का जन्म होता है। भावपूर्ण अभिनय और संवादों से पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.