शामली, सितम्बर 21 -- शामली। मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम शामली के रंगमंच पर आयोजित किए जा रहे 56वें रामलीला महोत्सव में ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन किया गया। ताडका वध लीला को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ रही। रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि ऋषि-मुनियों पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ने के कारण महर्षि विश्वामित्र अयोध्या जाते हैं तथा राजा दशरथ से राक्षसों के संहार के लिए भगवान श्रीराम और भईया लक्ष्मण को मांग कर लाते हैं। राजा दशरथ भगवान श्रीराम और भईया लक्ष्मण को महर्षि विश्वामित्र के साथ जाने की आज्ञा दे देते हैं। महर्षि विश्वामित्र भगवान दोनों को घनघोर बियाबान दंडक वन में लेकर जाते हैं जहां पर राक्षसी ताड़का का वास होता है। ताड़का नामक राक्षसी ऋषि-मुनियों पर अत्याचार करती है तथा उनके यज्ञ में बाधा उत्पन्न करती हैं। सभी ऋषि मुनि इस राक्षस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.