नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। श्रीराम हनुमान वाटिका की श्रीराम जन्मोत्सव समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में मंगलवार को वामन अवतार लीला का मंचन हुआ। भगवान विष्णु के वामन अवतार द्वारा राजा बलि से तीन पग भूमि मांगने और विराट स्वरूप धारण कर संपूर्ण ब्रह्मांड नापने की कथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रकाश और ध्वनि संयोजन ने इसे और आकर्षक बना दिया। महंत श्रीरामकृष्ण दास महात्यागी महाराज ने भक्तों को अहंकार त्यागकर भक्ति व दानशीलता अपनाने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.