संभल, सितम्बर 23 -- बबराला नगर में चल रहे रामलीला महोत्सव में सोमवार रात भगवान श्रीराम जन्म का भव्य मंचन हुआ। मंचन शुरू होते ही पूरा पंडाल 'जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। मंचन की शुरुआत राजा दशरथ के अश्वमेध यज्ञ प्रसंग से हुई। इसके बाद मंगल गीतों, शंखनाद और श्रृंगार के बीच भगवान श्रीराम के अवतरण का दृश्य मंचित किया गया। कलाकारों के मनमोहक अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसंग में दिखाया गया कि महाराज दशरथ ने श्रृंगी ऋषि से पुत्रकामेष्टि यज्ञ करवाया था। यज्ञ से प्रकट अग्निदेव ने खीर प्रदान की, जिसे तीनों रानियों ने ग्रहण किया। चैत्र शुक्ल नवमी को पुनर्वसु नक्षत्र में महारानी कौशल्या के गर्भ से भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। इसके साथ ही सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का मंचन भी किया गया। धार्मिक माहौल से सराबोर पंडाल ...