शामली, सितम्बर 22 -- श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजि द्वारा आयोजित रामलीला के भव्य मंचन में शनिवार रात्रि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंचन की शुरुआत भगवान श्री गणेश, मां सरस्वती एवं भगवान विष्णु की आरती से की गई। इसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक लीलाओं का सजीव चित्रण हुआ। रात्रि के कार्यक्रम में नारद मोह, राम जन्म, मुनि याचना तथा ताड़का वध जैसे प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। भगवान श्रीराम सहित उनके तीनों भाइयों के जन्म पर पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। भगवान शिव व माता कौशल्या के बीच हुआ संवाद और गुरु वशिष्ठ द्वारा चारों राजकुमारों के नामकरण की लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला में ताड़का वध का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंच पर राक्षसी ताड़का अपने दल-बल के साथ प्रभु श्रीराम से युद्ध करने पहुंची। मुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.