सहारनपुर, अप्रैल 18 -- नकुड़। श्री रामलीला महोत्सव के 12वें दिन रामलीला मंचन में लंका दहन, हनुमान माता सीता संवाद और रामेश्वर पूजा का कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया। नीदरलैंड से पधारे मुख्य अतिथि विष्णु महादेव पांडेय व आचार्य भगवती प्रसाद शुक्ल ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। बुधवार रात्रि मंचन में हनुमान जी समुद्र पार करके लंका पहुंचकर माता सीता को भगवान श्रीराम का संदेश सुनाते हैं औऱ भगवान श्रीराम की दी हुई अंगूठी दिखाते हैं। माता सीता की आज्ञा लेकर हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका के रक्षको को मारने व सोने की लंका में आग लगा देने का कलाकारो ने शानदार अभिनय किया। पालिका चेयरमैन शिवकुमार कुमार गुप्ता, केके शर्मा, सरस गोयल, गौरव मिश्रा, अक्षय गोयल, गौरव सिंघल, साहिल सिंघल, प्रशांत गोयल, अमित वर्मा, रविंद्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.