रुद्रपुर, फरवरी 13 -- खटीमा। सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद की बैठक गुरुवार को सनातन धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में संरक्षक मंडल द्वारा सर्वसम्मति से सभी कार्यकारी सदस्यों की सहमति पर सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद का गठन किया गया। जिसमें आगामी कार्यक्रमों के लिए गौरीशंकर अग्रवाल को अध्यक्ष एवं इंद्रेश गुंबर को सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर आगामी 4 मार्च को होली महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। यहां सनातन श्री रामलीला पात्र परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संरक्षक दान सिंह रावत, राजीव अग्रवाल, विजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, मनोज वाधवा, रमेश ढींगरा, विशाल अग्रवाल, भगवान दास गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव तथा रविंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...