बस्ती, अक्टूबर 25 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला मैदान में 10 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने गणेश पूजन किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विधायक ने कहा कि रामलीला का मंचन समाज में समरसता का भाव जागृत करता है। प्रभु श्रीराम का मर्यादित आचरण अनुकरणीय है। वृंदावन से आए रामलीला कलाकारों ने माता पार्वती के भगवान राम को लेकर हुए भ्रम की कथा का मंचन किया। भगवान शिव ने माता पार्वती के प्रभु श्रीराम के प्रति उपजे संदेह को दूर करने के लिए वृतांत सुनाया। इसके बाद नारद मोह की लीला प्रारंभ हुई। नारदजी उत्तम स्थान पर बैठकर भगवान श्रीहरि की तपस्या करने लगते हैं, जिससे भगवान इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है। इंद्र को प...