लोहरदगा, फरवरी 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव में लोहरदगा नगर पर्षद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामलाल उरांव ने नाम वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी के समर्थित कार्यकर्ता अनिल उरांव को समर्थन दिया है। रामलाल उरांव ने कहा कि उन्होंने अनिल उरांव के समर्थन में अपनी उम्मीदवारी वापस ली है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अनिल उरांव को वोट देकर जिताने की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, चुनाव प्रभारी सनी टोप्पो आदि ने रामलाल उरांव को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन करते हुए उनके निर्णय का स्वागत किया। लोहरदगा से न्यूज मैटर फाइल संख्या सोलह-06 फरवरी डायन-बिसाही अंधविश्वास मामले में ग्रामीणों के साथ की बैठक लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा ने पेशरार प्रखण्ड बोण्डोबार गांव में डायन बिसाही अंधविश्वास के का...