शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- जिला शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास हादसा हो गया। अयोध्या जा रही बदायूं के भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस के पलटने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल हादसा स्थल की ओर दौड़ पड़ा। गनीमत रही किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पीछे से आईं दूसरी बसों में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए।हादसा सुबह करीब सवा दस बजे का है। जानकारी के मुताबिक बदायूं विधायक महेश चंद्र गुप्ता अपने क्षेत्र से पचास बसों में भाजपा कार्यकर्ताओं को अयोध्या लेकर जा रहे थे। बस संख्या यूपी-76 के 6875 में करीब 40-50 भाजपा कार्यकर्ता सवार थे। जैसे ही बस जिला शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में पहुंची। इसी दौरान बस हुलासनगरा रेलवे ओवर...