अमरोहा, जनवरी 23 -- हसनपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ पर गुरुवार को श्रीशिव महामंडल रामलीला समिति के संयोजन में नगर के श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर के पास रामलीला मैदान पर हवन-यज्ञ हुआ। मुख्य यजमान चिरंजीलाल डिग्री कॉलेज के प्रबंधक पुनीत अग्रवाल एवं उनकी पत्नी अनुभा अग्रवाल समेत राजीव अग्रवाल व उनकी पत्नी दीपिका अग्रवाल ने आहुति डाली। पंडित महेश चंद शर्मा, सतवीर गिरी एवं पप्पू गिरी ने मंत्रोच्चार किया। यज्ञ की समाप्ति पर प्रभु श्रीराम की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राकेश अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, गिरधारी लाल सैनी, विनोद भोज, जयपाल सैनी, लोकेश अग्रवाल, शिवकुमार सैनी, पूरन सैनी, धर्मेंद्र रस्तोगी, दामोदर शर्मा, बीना शर्मा, नीरज अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुंदरलाल शर्मा, प्रवीण प...