शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- जलालाबाद। अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव मनाया गया। सुबह से मंदिरों में पूजा, हवन और आरती का सिलसिला चला। शाम होते-होते नगर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने घर-घर दीप जलाए और भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया। भजन-कीर्तन और राम नाम संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना। मुख्य मंदिरों, चौराहों और बाजारों को सजाया गया। कार्यक्रम में आस्था, एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देने का प्रयास किया गया। प्रशासन और पुलिस बल ने शांति व्यवस्था बनाए रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.