बक्सर, मार्च 23 -- बोले बक्सर पेज के लिए..., बक्सर, निज संवाददाता। नगर में अवैध अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती का कोई असर नहीं दिख रहा है। इसकी बानगी रामरेखाघाट स्थित राजकीय पुस्तकालय के समीप से घाट पर जानेवाले रास्ते में दिख रहा है। यह मार्ग पीसीसी बनाया गया है। इस रास्ते में रहने वाले लोग एक तरफ जहां मकान के आगे निर्माण और अनेक तरह के सामान रखकर अतिक्रमण कर लिए हैं। वहीं, सड़क पर ही बेंच, टेबल आदि रखकर रास्ता को संकीर्ण बना दिए हैं। सनद रहे कि, रामरेखाघाट जिले का प्रसिद्ध पौराणिक स्थल है। लिहाजा, यहां प्रतिदिन नगर सहित जिले के दूसरे गांवों से लोग पूजा-पाठ और स्नान करने के लिए आते हैं। इस दौरान घाट पर जानेवाले मुख्य रास्ते पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में अगर श्रद्धालु पुस्तकालय वाले रोड से घाट पर जाना चाहें तो यहां भी सड़क की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.