देवघर, अगस्त 17 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। रविवार को गाड़िया पैक्स भवन में मदन प्रसाद भैया की अध्यक्षता में प्रखंड पैक्स संघ समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मधुपुर प्रखंड पैक्स संघ समिति का अध्यक्ष रामरुद्र सिंह को चुना गया। उपाध्यक्ष अनामुल मियां, इलियास मियां, सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, सह सचिव अशोक राय, कोषाध्यक्ष शब्बीर हुसैन और मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार राय, प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी हारून शेख का सर्वसम्मति से चयन किया गया। पैक्स के माध्यम से क्षेत्र की खेती बाड़ी में सुधार और किसानों की समृद्धि का लक्ष्य रखा गया। समय पर फसलों की खेती के लिए बीज आदि उपलब्ध कराना पैक्स का प्रमुख कार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.