बोकारो, फरवरी 7 -- जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 6,कक्षा 7, कक्षा 8 व कक्षा 9 के लिए नामांकन आरम्भ हो चुका है। यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य संतोष कुमार ने बताया नामांकन फॉर्म विद्यालय समय में किसी भी कार्य दिवस को निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। नामांकन फॉर्म प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी का आधार कार्ड साथ में लाना आवश्यक है। कक्षा छठी से आठवीं कक्षा में 40-40 सीट निर्धारित किया गया है। जबकि नौंवी कक्षा में कुल तीन सेक्शन को मिलाकर 120 सीट निर्धरित किया गया है। नामांकन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी निर्ध्रारित की गई है। इसको लेकर स्कूल परिसर से इच्छुक छात्र-छात्राएं नामांकन फार्म लेना ाुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...