बांका, अप्रैल 14 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव रजौन प्रखंड के पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत पड़घड़ी गांव व खिड्डी गांव में धूमधाम से मनाया गया। पड़घड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के साथ-साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इससे पूर्व रामनवमी के अवसर पर यहां अखंड हरिनाम संकीर्तन के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के खिड्डी ग्राम निवासी कथावाचक प्रमोद शरण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भक्तिभाव पूर्वक सुंदरकांड का सामूहिक पाठ करने के साथ-साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया। इस दौरान हनुमान मंदिर के संस्थापक स्वर्गीय भूमेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र सह पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति ई. विवेकानंद सिंह, जद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.