बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- तैयारियों को लेकर एसडीओ ने अधिकारियों के साथ की बैठक फोटो : हिलसा02-हिलसा अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को बैठक करते एसडीओ अमित कुमार पटेल व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए एसडीओ अमित कुमार पटेल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए अभी से तैयारी करने का निर्देश। उन्होंने यह जानकारी दी कि मुख्य समारोह रामबाबू हाई स्कूल में मैदान में होगा। बैठक में मार्च पास्ट, झांकी, फैंसी क्रिकेट मैच, नारी सशक्तिकरण एकांकी, चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर सहमति बनी। एसडीओ ने कहा कि निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल के अनुसार झंडोत्तोलन किया जाएगा। राष्ट्रगान गाने की जिम्मेदारी निजी विद्...