गोपालगंज, मई 29 -- कुचायकोट। एक संवाददाता भारतीय जनता पार्टी ने कुचायकोट प्रखंड के दो मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। सिपाया मंडल का अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा को बनाया गया है। जबकि सोनहुला मंडल की कमान अमित राय को सौंपी गई है। सिपाया बाजार में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रामप्रवेश कुशवाहा का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया। इस अवसर पर नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश और जिला नेतृत्व को इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया। अभिनंदन समारोह में भाजपा जिला सह मंत्री चंदन तिवारी, नगावली तिवारी, आसपुरन राम, मदनमोहन तिवारी, विद्या पांडेय, राजनाथ प्रसाद, दिलीप राय, धर्मदेव साह, नंदकिशोर पांडेय, बृजकिशोर कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.