जहानाबाद, मार्च 23 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के धनकौल में क्षत्रिय राजपूत महासंघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे संघ के प्रखंड इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से रामप्रवेश सिंह को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक में समाज के सभी लोगों में एकजुटता का प्रस्ताव पारित किया गया। समाज में आपस में एक दूसरे को सहयोग करने पर बल दिया गया। समाज को आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन से काम करने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संत हीरा दास त्यागी, करणी सेना के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, मुखिया जितेंद्र सिंह, बवन सिंह, संजीव सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.