मोतिहारी, जनवरी 7 -- मोतिहारी, हिप्र.। मुजफ्फरपुर से मंगलवार को गिरफ्तार नक्सली कांड में आरोपित रामप्रवेश बैठा 23 जून 2005 में मधुबन ऑपरेशन धमाका का नेतृत्व किया था। वह मधुबन थाने के कौड़िया गांव का रहने वाला है। पूर्वीचम्पारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर , दरभंगा समेत अन्य जिलों में उसके खिलाफ नक्सली से संबंधित मामला दर्ज है। मधुबन ऑपरेशन धमाका के समय मधुबन में थाना, अंचल, प्रखंड, पूर्व मंत्री का आवास, पेट्रोल पंप, सेंट्रल बैंक पर एक साथ बम धमाका के साथ हमला किया गया था। हमला में बैंक से लाखों रुपये लूट गयी थी। वहीं बैंक के गार्ड रुप नारायण सिंह की गोली मार हत्या भी कर दी गयी। इसके अलावा थाना पर हमला कर मालखाना से काफी संख्या में जमा हथियार लूट लिये गये थे। हथियार लूटने का विरोध करने पर सिपाही नासिर हुसैन को गोली मार हत्या की गयी थी। उतर बिहार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.