रामपुर, जनवरी 7 -- जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को कारी फैजान अली मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में तीन मैच खेले गए। पहला मैच रामपुर स्पोर्टिंग रेड और रामपुर सपोर्टिंग स्टार के मध्य हुआ, जो की काफी रोमांचक रहा। मैच के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के अंत मिनट में रामपुर रेड को पेनल्टी किक मिली। जिसको रामपुर रेड के खिलाड़ी अयान अख्तर ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। टूर्नामेंट का दूसरा मैच यूनाइटेड एफसी बनाम ऑल इंडिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच के पहले ही हाफ में ऑल इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद वकी ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 25 मिनट में ऑल इंडिया के खिलाड़ी बकी द्वारा ही मैच का दूसरा गोल किया गया। इस तरह पहले हाफ में ऑल इंडिया 2-0 से आगे रही। मैच के दूसरे हाफ में ऑल इंडिया के खिलाड़ी शारिक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.