रामपुर, अगस्त 13 -- उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने मंगलवार को रामपुर में अत्याधुनिक इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) की स्थापना के लिए मंज़ूरी दे दी है। आने वाले समय में रामपुर का निर्यात क्षेत्र मुरादाबाद के कंटेनर डिपो पर निर्भर नहीं रहेगा। रामपुर में कंटेनर डिपो के लिए जनवरी माह में कवायद शुरू हुई थी। बिलासपुर क्षेत्र में इसके लिए जगह भी देखी गई थी। बाद में प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है। अभी तक रामपुर के निर्यातकों को कंटेनरयुक्त माल के लिए केवल मुरादाबाद इनलैंड कंटेनर डिपो पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन मुरादाबाद इनलैंड कंटेनर डिपो पहले से ही अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहा है, जिसके कारण माल हैंडलिंग में देरी होती है। साथ ही इसका स्थान मुरादाबाद शहर के बीच में होने के कारण यातायात जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.