शामली, फरवरी 12 -- रामपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं में उबाल आ गया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह व महासचिव सरवेज जंग के नेतृत्व में अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यलय पर पहुंचे। जहां उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने बताया कि 11 फरवरी को रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद की हत्या की घटना निंदनीय है। इस पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने हत्यारोपियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.