रामपुर, मई 21 -- रामपुर। सैफनी थाना क्षेत्र के चर्चित मूक-बधिर दलित किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पाक्सो कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी युवक पर चार्जफ्रेम कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने गवाह को तलब करते हुए सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख निर्धारित की है। मालूम हो कि सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर दलित किशोरी अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने गांव में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट भी करवाया था। लेकिन, वह नहीं मिली। इसी बीच सुबह एक ग्रामीण खेतों की तरफ गया तो उसने किशोरी को खेत में पड़ा देखा था। परिजनों के अनुसार किशोरी अर्धनग्न अवस्था में थी और उसके चेहरे पर खरोंच के निशान भी थे। बाद में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी दान सिंह इस समय जिला कारागार में बंद है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.