रामपुर, फरवरी 23 -- जनपद में बिजली विभाग को कुछ मीटरों से छेड़खानी की आशंका है। इसीलिए इन मीटरों की जांच होगी। इसके लिए चार अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। बिजली विभाग के अनुसार यदि उपभोक्ता का दो किलोवाट का कनेक्शन है तो उसका करीब सौ यूनिट का बिल आना चाहिए। इससे कम बिल तभी बनेगा जब उपभोक्ता बिजली का इस्तेमाल न के बराबर कर रहा हो। जिले में ऐसे हजारों उपभोक्ता हैं जिनके कनेक्शन की क्षमता अधिक होने के बाद भी कम बिल निकलता है। विभाग की ओर से ऐसे उपभाेक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में लगे मीटरों की जांच की जाएगी। जांच में ये स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर उस उपभोक्ता का बिल कम कैसे आ रहा है। विभाग के ओर से ऐसे हजारों उपभोक्ताओं पर नजर रखी जा रही है। जिनका बिल हर माह ज्यादा कम आ रहा है। अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र चौहान ने बताया कि जिले के चारों डिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.