रामपुर, फरवरी 14 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नैनीताल रोड पर शुक्रवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी दिनेश (27) व रिंकू (23) सगे भाई थे। वे एक पाइलिंग मशीन में काम करते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घर से काम के लिए गए थे। इसके बाद देर शाम बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में नैनीताल रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को रौंद दिया, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग...