चंदौली, फरवरी 15 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर गांव में बंदरों ने बीते तीन दिनों में नौ महिला को काट कर घायल कर दिया है। सभी घायल महिलाओं का उपचार पीएचसी बरहनी, चंदौली सहित वाराणसी में किया जा रहा है। घायल में कृष्णा शर्मा की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी, स्व.जितेन्द्र तिवारी की 55 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी दुर्गादत तिवारी की पत्नी प्रतिभा देवी 62 वर्ष, रागेकेश्वर की 70 वर्षीय पत्नी गिरिजा देवी, रामभजन शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी शशिकला देवी, मुन्ना शर्मा की 42 वर्षीय पत्नी चिंता देवी, स्व.अजय तिवारी की 53 वर्षीय पत्नी धर्मशाला देवी, रविन्द्र तिवारी की 63 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी, अनिल तिवारी 56 वर्षीय पत्नी अनिता को काट कर घायल कर दिया। जिनका उपचार प्राइवेट सहित सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। गांव निवासी दुर्गादत तिवारी, ह...