रामपुर, अक्टूबर 11 -- पति की सलामती व लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने शुक्रवार को करवाचौथ का व्रत रखा। रात को सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। सुहागिन महिलाओं ने रविवार को करवाचौथ का व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। व्रत को लेकर जहां महिलाएं उत्साहित थीं, वहीं परिजनों में भी उल्लास का माहौल था। शुक्रवार की सुबह महिलाओं ने स्नान पूजन के साथ व्रत की शुरुआत की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी। शाम होने के साथ ही एक बार फिर घरों में पूजन-अर्चन हुई। चंद्रमा के निकलने का इंतजार शुरू हो गया। चांद के दीदार करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को खोला। महिलाओं ने छलनी से अपने पति का दीदार किया। आसमान में चांद दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.