रामपुर, फरवरी 22 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक क्रेटा कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद पचास मीटर तक रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि, मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गंज थाना क्षेत्र के चपटा कॉलोनी निवासी शमशाद ई-रिक्शा चालक थे। वह दो बेटी और पत्नी के साथ एक मकान में रहते थे। शुक्रवार को वह शहजादनगर थाना क्षेत्र के कमोरा गांव में एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उनके साथ ई-रिक्शा में उनकी पत्नी रुकसाना के अलावा बेटी राहीमीन (11) और छोटी बेटी अलीशा भी थी। जैसे ही ई-रिक्शा शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा बाइपास पर पहुंची तो रामपुर से बरेली की ओर जा रही क्रेटा कार ने ई-रिक्शा में पीछे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.