बरेली, फरवरी 13 -- नवाबगंज। रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की दिनदहाड़े हत्या को लेकर वकीलों में भारी गुस्सा है। नाराज एडवोकेट प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की। 11 फरवरी को रामपुर में हुई अधिवक्ता फारुख अहमद खां की हत्या को लेकर अधिवक्ताओं में भारी गुस्सा है। वकीलों ने गुरुवार को एडवोकेट प्रैक्टीशनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष माजिद हुसैन जैदी, सचिव पुष्पाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम उदित पवार को सौंप कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में वकीलों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेजने, उनकी संपत्ति कुर्क करने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने, प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने व मृतक के परिवार ...