प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की गोली मारकर हत्या को लेकर जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त रहा। इसी क्रम में रामपुर अधिवक्ता संघ की अपील पर जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद की आम सभा गुरुवार को हुई। आम सभा में अधिवक्ताओं ने फारुख अहमद खां की हत्या की घोर निंदा करते हुए कहा कि लगातार अधिवक्ताओं पर हमले और हत्याओं की घटनाएं चिंता का विषय हैं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सभा में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू किए जाने की प्रबल मांग उठाई गई। सभा में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सामाजिक साम्यता के हित में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन भ...