गोंडा, फरवरी 12 -- गोंडा/मनकापुर, हिटी। प्रदेश के रामपुर जिले में बीते बुधवार केा अधिवक्ता फारूख अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसको लेकर प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। रामपुर जिला बार एसोसिएशन के पत्र के समर्थन में मुख्यालय और मनकापुर के सभी अधिवक्ताओं ने कामकाज से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें प्रदेश में तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और अधिवक्ता की हत्या के दोषियों के विरुद्ध कठोर, मृत अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिये जाने की मांग की। प्रतिनिधि मण्डल में डीबीए अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी और सीबीए अध्यक्ष विजय प्रकाश त्रिपाठी के साथ महामंत्री संजय कु...