सहारनपुर, मई 19 -- रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली यमुनोत्री हाईवे चुनहेटी चौकी से करीब 10 किलोमीटर लंबी मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक देवेन्द्र निम ने किया। तिरंगा यात्रा का दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर स्थित गांवों के ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा दिल्ली यमुनोत्री हाईवे चुनहेटी चौकी से प्रारंभ होकर रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर संपन्न हुई। भारतीय जवानों को नमन करते हुए विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह नया भारत है। जो दुश्मन को जवाब देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों और आतंकियों को नष्ट किया। प्रत्येक...